Saturday, September 26, 2026
27.5 C
Bhopal

लिव-इन पार्टनर ने किया 6 साल की मासूम का अपहरण, यूपी के उरई स्टेशन पर चलती ट्रेन से दबोचा

​भोपाल। राजधानी के बजरिया थाना क्षेत्र के द्वारका नगर में सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला के लिव-इन पार्टनर ने ही उसकी छह साल की मासूम बेटी का अपहरण कर लिया। आरोपी बच्ची को लेकर यूपी भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस की तत्परता और यूपी जीआरपी की मदद से उसे उरई रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में ही दबोच लिया गया।

​क्या है पूरा मामला?

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित महिला के पति की मौत हो चुकी है और वह पिछले डेढ़ साल से शंकर राजपूत नामक युवक के साथ लिव-इन में रह रही थी। मंगलवार दोपहर मौका पाकर शंकर महिला की छह साल की बेटी को अगवा कर फरार हो गया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की, जिसमें पता चला कि आरोपी यूपी के सीतापुर का रहने वाला है और प्रतापगढ़ एक्सप्रेस से भाग रहा है।

​पुलिस की मुस्तैदी से बची मासूम

एएसआई मनोज सिंह ने बताया कि लोकेशन ट्रेस होने के बाद यूपी जीआरपी से संपर्क साधा गया। पुलिस टीम ने उरई स्टेशन पर घेराबंदी कर आरोपी को ट्रेन से उतार लिया और बच्ची को सुरक्षित बरामद (दस्तयाब) कर लिया।

​पूछताछ जारी

बुधवार सुबह पुलिस टीम आरोपी और बच्ची को लेकर भोपाल पहुंची। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है कि वह बच्ची को आखिर किस इरादे से अपने साथ ले जा रहा था।

Hot this week

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img