Thursday, June 18, 2026
31.3 C
Bhopal

ओडिशा से गांजा लाकर कॉलेज छात्रों को सप्लाई करने वाली दो युवतियां और एक युवक गिरफ्तार

​राजधानी की अयोध्या नगर पुलिस ने पकड़ा 2.70 लाख का माल; लग्जरी लाइफ के शौक ने बनाया तस्कर

​भोपाल। राजधानी की अयोध्या नगर पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दो युवतियों सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से 6.285 किलोग्राम अवैध गांजा और एक स्पोर्ट्स बाइक जब्त की गई है। जब्त मशरूका की कुल कीमत करीब 2.70 लाख रुपये बताई जा रही है।
​छात्र और मजदूर थे निशाने पर
​ डीसीपी (जोन-2) विवेक सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी महेश लिल्हारे की टीम ने अरेड़ी रोड स्थित एक निर्माणाधीन बिल्डिंग के पास दबिश देकर घेराबंदी की। पकड़े गए आरोपियों की पहचान विनय कुमार लोधी (25), अंकिता ठाकुर (19) और आरोही सिंह उर्फ सरिता (28) के रूप में हुई है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह गिरोह ओडिशा से कम दाम में गांजा लाकर भोपाल के कॉलेज छात्रों और स्लम एरिया के मजदूरों को ऊंचे दामों पर बेचता था।
​किराए के मकान से चल रहा था नेटवर्क
​आरोपी मूलतः रायसेन और रीवा के रहने वाले हैं, जो भोपाल के अशोक विहार कॉलोनी (अशोक गार्डन) में किराए का कमरा लेकर रह रहे थे। पुलिस के अनुसार, गिरोह की महिलाएं अक्सर ओडिशा से गांजा लाने का काम करती थीं ताकि चेकिंग के दौरान शक न हो। पकड़ा गया मुख्य आरोपी विनय लोधी पहले पेटीएम में काम कर चुका है और वर्तमान में प्रॉपर्टी का काम कर रहा था। वहीं, आरोपी आरोही सिंह एम.कॉम शिक्षित है और कॉल सेंटर में कार्यरत थी।
​शौक पूरा करने के लिए चुना अपराध का रास्ता
​आरोपियों ने कबूल किया कि वे अपने परिवार से अलग रहते हैं और अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल और महंगे खर्चों को पूरा करने के लिए कम समय में ज्यादा पैसा कमाना चाहते थे। इसी लालच में उन्होंने गांजा तस्करी का रास्ता चुना। पुलिस अब इस मामले में जुड़े अन्य पैडलर्स और मुख्य सप्लायरों की तलाश कर रही है।

Hot this week

भोपाल: अस्पताल से 6 साल का मासूम लापता, संदिग्ध हिरासत में

​भोपाल। ईदगाह हिल्स स्थित बाजपेयी नगर मल्टी का रहने...

किराये पर कार लेकर बेचने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश, करोड़ों की 20 गाड़ियां बरामद

भोपाल।राजधानी भोपाल की अरेरा हिल्स पुलिस ने एक ऐसे...

नर्मदा स्नान के लिए जा रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, घर में पसरा मातम

​भोपाल। सूखीसेवनिया थाना क्षेत्र स्थित भोपाल-इंदौर बाइपास पर मंगलवार...

Topics

भोपाल: अस्पताल से 6 साल का मासूम लापता, संदिग्ध हिरासत में

​भोपाल। ईदगाह हिल्स स्थित बाजपेयी नगर मल्टी का रहने...

नर्मदा स्नान के लिए जा रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, घर में पसरा मातम

​भोपाल। सूखीसेवनिया थाना क्षेत्र स्थित भोपाल-इंदौर बाइपास पर मंगलवार...

मिसरोद पुलिस की कार्रवाई: 1.25 लाख के डोडा-चूरा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी की मिसरोद पुलिस ने मादक पदार्थों के...

कलेक्टर के नाम से साइबर ठगी का प्रयास, फर्जी मैसेज से रहें सावधान

​बैतूल। जिले में साइबर ठगों ने अब प्रशासनिक अधिकारियों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img