Saturday, September 26, 2026
25 C
Bhopal

पुलिस टीम से बदसलूकी और ट्रैक्टर से डराने वाला आरोपी गिरफ्तार

​पठारी (विदिशा)। जिले के पठारी थाना अंतर्गत ग्राम कांकलखेड़ी में जमीन विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम के साथ अभद्रता का सनसनीखेज मामला सामने आया है। विवाद के दौरान एक युवक ने न केवल पुलिसकर्मियों को गालियां दीं, बल्कि उनके वाहन के पीछे ट्रैक्टर दौड़ाकर उन्हें डराने का प्रयास भी किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

​क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, गांव में जमीन को सालाना ठेके पर लेने को लेकर अंगूरी बाई और आकाश कुर्मी के बीच विवाद चल रहा था। सूचना मिलते ही डायल-100 (एफआरवी) की टीम मौके पर पहुंची। जब पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव की कोशिश की, तो आरोपी आकाश कुर्मी उग्र हो गया और जवानों से बदसलूकी करने लगा। वीडियो में आरोपी पुलिस को गाड़ी से उतरने की धमकी देते हुए गाली-गलौज करता दिख रहा है। हद तो तब हो गई जब पुलिस वहां से निकलने लगी, तो आरोपी अपना ट्रैक्टर लेकर उनके पीछे लग गया।

​पुलिस की कार्रवाई

फरियादी प्रकाश सेहरिया की रिपोर्ट पर पठारी थाना पुलिस ने आरोपी आकाश कुर्मी के खिलाफ अपराध क्रमांक 48/26 दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं और SC/ST एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वर्दीधारियों और कानून-व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img