Thursday, June 18, 2026
37.5 C
Bhopal

पुलिस टीम से बदसलूकी और ट्रैक्टर से डराने वाला आरोपी गिरफ्तार

पठारी (विदिशा)। जिले के पठारी थाना अंतर्गत ग्राम कांकलखेड़ी में जमीन विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम के साथ अभद्रता का सनसनीखेज मामला सामने आया है। विवाद के दौरान एक युवक ने न केवल पुलिसकर्मियों को गालियां दीं, बल्कि उनके वाहन के पीछे ट्रैक्टर दौड़ाकर उन्हें डराने का प्रयास भी किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, गांव में जमीन को सालाना ठेके पर लेने को लेकर अंगूरी बाई और आकाश कुर्मी के बीच विवाद चल रहा था। सूचना मिलते ही डायल-100 (एफआरवी) की टीम मौके पर पहुंची। जब पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव की कोशिश की, तो आरोपी आकाश कुर्मी उग्र हो गया और जवानों से बदसलूकी करने लगा। वीडियो में आरोपी पुलिस को गाड़ी से उतरने की धमकी देते हुए गाली-गलौज करता दिख रहा है। हद तो तब हो गई जब पुलिस वहां से निकलने लगी, तो आरोपी अपना ट्रैक्टर लेकर उनके पीछे लग गया।

पुलिस की कार्रवाई

फरियादी प्रकाश सेहरिया की रिपोर्ट पर पठारी थाना पुलिस ने आरोपी आकाश कुर्मी के खिलाफ अपराध क्रमांक 48/26 दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं और SC/ST एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वर्दीधारियों और कानून-व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

भोपाल: मानसून सिर पर, पर एमपी नगर में ‘अव्यवस्था’ का नाला अब भी मुसीबत

​भोपाल। राजधानी में मानसून के दस्तक देने के साथ...

भोपाल: ड्यूटी से लौट रहे बाइक सवार सेल्समैन की सड़क हादसे में मौत, आरोपी चालक गिरफ्तार

​भोपाल। खजूरी थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक...

पेंशन ऐप के झांसे में बुजुर्ग, 6.66 लाख की ऑनलाइन ठगी

​इंदौर। तुकोगंज थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने बैंक...

मनुआभान टेकरी हत्याकांड: दोषियों को ‘अंतिम सांस तक’ जेल की सजा

​भोपाल: साल 2019 में राजधानी के चर्चित मनुआभान टेकरी...

Topics

पेंशन ऐप के झांसे में बुजुर्ग, 6.66 लाख की ऑनलाइन ठगी

​इंदौर। तुकोगंज थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने बैंक...

मनुआभान टेकरी हत्याकांड: दोषियों को ‘अंतिम सांस तक’ जेल की सजा

​भोपाल: साल 2019 में राजधानी के चर्चित मनुआभान टेकरी...

भोपाल: अस्पताल से 6 साल का मासूम लापता, संदिग्ध हिरासत में

​भोपाल। ईदगाह हिल्स स्थित बाजपेयी नगर मल्टी का रहने...

नर्मदा स्नान के लिए जा रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, घर में पसरा मातम

​भोपाल। सूखीसेवनिया थाना क्षेत्र स्थित भोपाल-इंदौर बाइपास पर मंगलवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img