Sunday, September 27, 2026
28.5 C
Bhopal

सड़क हादसे में जान गंवाने वाले युवक के परिवार को 93.41 लाख का मुआवजा, कोर्ट का फैसला

​भोपाल। राजधानी की जिला अदालत ने एक सड़क दुर्घटना मामले में मृतक के परिजनों के पक्ष में बड़ा फैसला सुनाया है। प्रधान जिला न्यायाधीश मनोज कुमार श्रीवास्तव की अदालत ने बजाज फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी राहुल ठाकुर की मौत के मामले में 93 लाख 41 हजार रुपए की क्षतिपूर्ति राशि देने के आदेश जारी किए हैं।

​क्या था मामला?

घटना 27 अगस्त 2024 की है। लालघाटी (बैरागढ़) निवासी 27 वर्षीय राहुल ठाकुर अपनी मोटरसाइकिल से बरेली से हरसिली जा रहे थे। एनएच-45 पर पीछे से आ रहे एक लापरवाह बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी थी। इस हादसे में गंभीर चोटें आने के कारण राहुल की मौत हो गई थी। मृतक के परिजनों की ओर से अधिवक्ता आर.के. हिंगोरानी और सनी हिंगोरानी ने कोर्ट में दावा पेश किया था।

​विपक्षी दल की दलीलें खारिज

सुनवाई के दौरान मोटरसाइकिल स्वामी, चालक और इफको टोकियो इंश्योरेंस कंपनी ने दुर्घटना के लिए मृतक राहुल को ही जिम्मेदार ठहराने की कोशिश की थी। उन्होंने कोर्ट से मुआवजे की मांग खारिज करने का अनुरोध किया था। हालांकि, कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और सबूतों को देखने के बाद विपक्षी दलों की दलीलों को अमान्य कर दिया।

​इन्हें मिला भुगतान का आदेश

न्यायालय ने दुर्घटना करने वाली मोटरसाइकिल के स्वामी, चालक और इंश्योरेंस कंपनी (एमपी नगर शाखा) को संयुक्त रूप से मुआवजा राशि देने का निर्देश दिया है। परिजनों के वकील सनी हिंगोरानी ने बताया कि कोर्ट के इस फैसले से पीड़ित परिवार को आर्थिक संबल मिलेगा।

Hot this week

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...

बालाघाट में NCC एडमिशन के नाम पर अश्लील डिमांड: आरोपी प्रोफेसर गिरफ्तार और सस्पेंड

​बालाघाट (मध्य प्रदेश): जिले के एक सरकारी कॉलेज में...

Topics

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img