Tuesday, August 11, 2026
23.8 C
Bhopal

पत्नी से गाली-गलौज का विरोध करने पर साथी कर्मचारी की हत्या

जबलपुर। पनागर थाना क्षेत्र के नया गांव में मामूली विवाद ने उस वक्त खूनी रूप ले लिया, जब एक युवक ने अपने ही साथी की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को चंद घंटों के भीतर ही दबोच लिया है।

क्या था पूरा मामला?

पुलिस के अनुसार, जुपिटर वेगन फैक्ट्री में काम करने वाला सोमनाथ (निवासी पश्चिम बंगाल) शराब के नशे में अपनी पत्नी के साथ अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज कर रहा था। वहीं रहने वाले उसके साथी कर्मचारी आदित्य पासवान (निवासी बिहार) ने जब इसका विरोध किया, तो दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते बात हाथापाई तक पहुँच गई।

इलाज के दौरान तोड़ा दम

गुस्से में आकर आदित्य ने सब्जी काटने वाले चाकू से सोमनाथ के कंधे पर हमला कर दिया। वार इतना गहरा था कि शरीर की मुख्य नस कट गई। घायल सोमनाथ को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की। पनागर थाना प्रभारी विपिन सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी आदित्य को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया है।

Hot this week

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...

Topics

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img