Saturday, September 26, 2026
22.4 C
Bhopal

भोपाल: करोड़ों की चपत लगाकर बिल्डर फरार, 14 लोगों से ठगी

​भोपाल। शहर के निशातपुरा इलाके में डुप्लेक्स दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। ‘नीहो’ कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्ताधर्ताओं ने ‘स्कॉटिश गार्डन’ प्रोजेक्ट में आलीशान आशियाने का सपना दिखाकर 14 लोगों से करीब 3.5 करोड़ रुपए ठग लिए।

​पुलिस के अनुसार, आरोपी जगप्रकाश ममतानी, दीपक और शहर के कुख्यात भू-माफिया अशोक गोयल ने द्वारिका धाम के पास कॉलोनी का झांसा दिया था। लुभाने के लिए दो सैंपल हाउस भी बनाए गए थे और एक डुप्लेक्स की कीमत 25 लाख रुपए तय की गई थी। रेरा रजिस्ट्रेशन होने के कारण लोग झांसे में आ गए और पैसे जमा कर दिए। रकम मिलते ही तीनों आरोपी प्रोजेक्ट छोड़कर फरार हो गए। सर्वेश दायदा और अन्य पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। फरार बिल्डरों की तलाश जारी है।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img