Thursday, July 2, 2026
25.1 C
Bhopal

प्यार के जाल में फंसाकर छात्रा के निजी वीडियो किए वायरल, आरोपी फरार

ग्वालियर। शहर के ग्वालियर थाना क्षेत्र के तानसेन नगर में साइबर अपराध और ब्लैकमेलिंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवक ने 11वीं की छात्रा को पहले दोस्ती और फिर प्यार के जाल में फंसाकर उसके निजी वीडियो बना लिए। इसके बाद आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 1 लाख रुपए की मांग की और मांग पूरी न होने पर वीडियो रिश्तेदारों को भेज दिए।

सेमीनार में हुई थी मुलाकात

पीड़ित छात्रा (18 वर्ष) ने पुलिस को बताया कि साल 2024 में महाराजपुरा स्थित एक निजी यूनिवर्सिटी के सेमिनार के दौरान उसकी मुलाकात हरमन चावला नाम के युवक से हुई थी। आरोपी ने उसे स्नैपचैट पर जोड़ा और धीरे-धीरे उसे प्यार के झांसे में ले लिया। इसी दौरान आरोपी ने धोखे से छात्रा के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो रिकॉर्ड कर लिए।

1 लाख की डिमांड और हैवानियत

वीडियो हाथ लगते ही हरमन ने अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया। उसने छात्रा को ब्लैकमेल करते हुए 1 लाख रुपए मांगे। जब छात्रा ने पैसे देने से मना किया और उससे बातचीत बंद कर दी, तो आरोपी ने उसके वीडियो रिश्तेदारों और परिचितों को सोशल मीडिया पर भेज दिए। घटना का पता तब चला जब छात्रा के पिता के एक दोस्त ने वीडियो देखने के बाद उन्हें इस बारे में जानकारी दी।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

ग्वालियर थाना पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर आरोपी हरमन चावला के खिलाफ आईटी एक्ट और ब्लैकमेलिंग की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। एएसपी जयराज कुबेर ने बताया कि आरोपी फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश के लिए साइबर टीम और पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। पुलिस इंटरनेट से उन वीडियो को हटाने की कोशिश भी कर रही है।

Hot this week

भोपाल: ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान के जरिए छात्र हुए साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक

​भोपाल। राजधानी के स्कूलों में साइबर अपराधों से बचाव...

व्यापम चौराहे के पास भीषण हादसा: ट्राले की टक्कर से पलटी कार, बाल-बाल बचे दो युवक

​ ​भोपाल। राजधानी के व्यापम चौराहे के पास मंगलवार-बुधवार की...

भोपाल: अब नायरा के पेट्रोल पंपों पर भी सरकारी दरों पर मिलेगा ईंधन

​भोपाल। मध्यप्रदेश में नायरा पेट्रोल पंपों पर ईंधन अब...

Topics

व्यापम चौराहे के पास भीषण हादसा: ट्राले की टक्कर से पलटी कार, बाल-बाल बचे दो युवक

​ ​भोपाल। राजधानी के व्यापम चौराहे के पास मंगलवार-बुधवार की...

भोपाल: अब नायरा के पेट्रोल पंपों पर भी सरकारी दरों पर मिलेगा ईंधन

​भोपाल। मध्यप्रदेश में नायरा पेट्रोल पंपों पर ईंधन अब...

फेसबुक पर दोस्ती के बाद निवेश का झांसा, निजी कंपनी कर्मचारी से 3.87 लाख की ठगी

​ग्वालियर। मुरार थाना क्षेत्र के काली माई संतर निवासी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img