Sunday, September 27, 2026
29.6 C
Bhopal

पति पर कुल्हाड़ी से वार मरा हुआ समझ कर पत्नी ने दी जान

​उदयपुर (गोगुंदा)। जिले के मजावड़ी गांव में गुरुवार रात एक खौफनाक वारदात सामने आई है। आपसी विवाद के बाद एक महिला ने अपने पति पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया और उसे मृत समझकर खुद फंदे से झूल गई।

​भजन संध्या से लौटने के बाद हुआ विवाद

पुलिस के अनुसार, उमेश गमेती (24) और उसकी पत्नी दुर्गा (21) रात को एक भजन कार्यक्रम से लौटे थे। घर पहुंचते ही दोनों में कहासुनी हो गई। गुस्से में आकर दुर्गा ने कुल्हाड़ी से उमेश पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। पति को लहूलुहान देख दुर्गा को लगा कि उसकी मौत हो गई है, जिसके बाद उसने कमरे में सुसाइड कर लिया। शुक्रवार दोपहर जब पड़ोसियों ने घर में हलचल नहीं देखी, तब घटना का खुलासा हुआ।

​जेठ को भेजा आखिरी ऑडियो संदेश

वारदात से पहले दुर्गा ने अपने जेठ को एक ऑडियो मैसेज भेजा, जिसमें उसने कहा- “मैं मरूंगी और मारूंगी, दादा अलविदा। मेरी मौत के बाद किसी को परेशान मत करना।”

​पति की हालत नाजुक

गोगुंदा थानाधिकारी श्याम सिंह ने बताया कि घायल उमेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मृतका का शव मोर्चरी में रखवाया है और ऑडियो क्लिप को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

बालाघाट में NCC एडमिशन के नाम पर अश्लील डिमांड: आरोपी प्रोफेसर गिरफ्तार और सस्पेंड

​बालाघाट (मध्य प्रदेश): जिले के एक सरकारी कॉलेज में...

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img