Thursday, July 2, 2026
25.1 C
Bhopal

बैरसिया में भीषण सड़क हादसा: कार की टक्कर से पुजारी की मौत, साथी गंभीर

बैरसिया (भोपाल)। राजधानी के बैरसिया इलाके में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 28 वर्षीय पुजारी की जान चली गई। तेज रफ्तार कार ने बाइक को पीछे से इतनी जोरदार टक्कर मारी कि बाइक सड़क पर करीब 50 मीटर तक घिसटती चली गई। हादसे में घायल पुजारी ने शनिवार तड़के अस्पताल में दम तोड़ दिया, जबकि उनके साथी की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है।

बाजार से लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, बरेला खेड़ा निवासी संजू शर्मा (28) पेशेवर पुजारी थे। शुक्रवार शाम वे अपने साथी रणवीर के साथ बैरसिया बाजार से पूजन सामग्री खरीदकर घर लौट रहे थे। घर के समीप मुख्य मार्ग पर पीछे से आ रही एक अनियंत्रित रेनॉल्ट क्विड कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद कार भी बेकाबू होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई।

आरोपी चालक फरार, परिवार में मातम

हादसे के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस ने मर्ग कायम कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। संजू की मौत की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक अपने पीछे 3 साल का मासूम बेटा और पत्नी को छोड़ गए हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बैरसिया थाना पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Hot this week

भोपाल: ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान के जरिए छात्र हुए साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक

​भोपाल। राजधानी के स्कूलों में साइबर अपराधों से बचाव...

व्यापम चौराहे के पास भीषण हादसा: ट्राले की टक्कर से पलटी कार, बाल-बाल बचे दो युवक

​ ​भोपाल। राजधानी के व्यापम चौराहे के पास मंगलवार-बुधवार की...

भोपाल: अब नायरा के पेट्रोल पंपों पर भी सरकारी दरों पर मिलेगा ईंधन

​भोपाल। मध्यप्रदेश में नायरा पेट्रोल पंपों पर ईंधन अब...

Topics

व्यापम चौराहे के पास भीषण हादसा: ट्राले की टक्कर से पलटी कार, बाल-बाल बचे दो युवक

​ ​भोपाल। राजधानी के व्यापम चौराहे के पास मंगलवार-बुधवार की...

भोपाल: अब नायरा के पेट्रोल पंपों पर भी सरकारी दरों पर मिलेगा ईंधन

​भोपाल। मध्यप्रदेश में नायरा पेट्रोल पंपों पर ईंधन अब...

फेसबुक पर दोस्ती के बाद निवेश का झांसा, निजी कंपनी कर्मचारी से 3.87 लाख की ठगी

​ग्वालियर। मुरार थाना क्षेत्र के काली माई संतर निवासी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img