Monday, September 28, 2026
29.8 C
Bhopal

कार चोरी का आरोपी उदयपुरा से गिरफ्तार, दुष्कर्म के मामले में भी था फरार

​भोपाल। कोहेफिजा पुलिस ने वाहन चोरी के एक मामले में तत्परता दिखाते हुए महज कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी को रायसेन जिले के उदयपुरा से दबोच लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की गई अर्टिगा कार भी बरामद कर ली है, जिसकी कीमत करीब 6 लाख रुपये बताई जा रही है।

​क्या था मामला?

विजय नगर, लालघाटी निवासी फरियादी पुष्पेंद्र भदौरिया ने रविवार तड़के थाना कोहेफिजा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि रात करीब 2:30 बजे कोई अज्ञात व्यक्ति उनके घर के बाहर खड़ी कार (MP04-CU-8061) चोरी कर ले गया है। पुलिस ने तत्काल बीएनएस की धारा 303 (2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

​तकनीकी मदद से मिली सफलता

डीसीपी जोन-3 आयुष गुप्ता के निर्देश पर गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। कार के फास्टैग (Fastag) और आरोपी के मोबाइल लोकेशन से पता चला कि वाहन रायसेन की ओर जा रहा है। कोहेफिजा पुलिस ने घेराबंदी कर उदयपुरा पुलिस की मदद से आरोपी बृजेश सिंह घोषी (32 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया।

​पुराना अपराधी निकला आरोपी

पकड़ा गया आरोपी बृजेश सिंह मूल रूप से नरसिंहपुर का रहने वाला है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि वह साल 2022 में एक नाबालिग से दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में जेल जा चुका है। जमानत मिलने के बाद से वह न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था, जिसके चलते उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी जारी था।

​इनकी रही सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में कोहेफिजा थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल शुक्ला, उनि उपेन्द्र सिंह, सउनि रामभरत सुमन और सायबर सेल की टीम के साथ उदयपुरा पुलिस का विशेष योगदान रहा।

Hot this week

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

भोपाल में न्यूनतम वेतन को लेकर अस्थायी और आउटसोर्स कर्मचारियों का प्रदर्शन

​भोपाल: न्यूनतम वेतन की मांग को लेकर सोमवार सुबह 3...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img