Thursday, October 1, 2026
22.1 C
Bhopal

1 लाख की रिश्वत लेते जिला परियोजना समन्वयक रंगे हाथ गिरफ्तार

​इंदौर/धार। भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लोकायुक्त इंदौर की टीम ने सोमवार को धार जिला शिक्षा केंद्र में पदस्थ जिला परियोजना समन्वयक (DPC) प्रदीप कुमार खरे को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया। आरोपी पर निर्माण कार्यों के पूर्णता प्रमाण पत्र (Completion Certificate) पर हस्ताक्षर करने के बदले कुल 17 लाख रुपए की रिश्वत मांगने का आरोप है।

​लोकायुक्त पुलिस के अनुसार, यह पूरा मामला समग्र शिक्षा अभियान के तहत जिले के सरकारी स्कूलों में बने 122 शौचालयों के निर्माण से जुड़ा है। करीब 3 करोड़ 42 लाख रुपए की लागत वाले इन कार्यों का सुपरविजन कर रहे प्रभारी सहायक यंत्री दिलीप साधव से आरोपी खरे 5 प्रतिशत कमीशन के रूप में 17 लाख रुपए मांग रहे थे।

​परेशान होकर पीड़ित ने इसकी शिकायत लोकायुक्त एसपी राजेश सहाय से की। शिकायत की पुष्टि होने के बाद सोमवार को लोकायुक्त टीम ने जाल बिछाया और धार सर्किट हाउस में आरोपी खरे को पहली किश्त के रूप में 1 लाख रुपए लेते हुए पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। इस सफल कार्रवाई में लोकायुक्त निरीक्षक सचिन पटेरिया सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Hot this week

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

भुगतान न मिलने और NABH की अनिवार्यता के खिलाफ प्राइवेट अस्पतालों का फूटा गुस्सा

​भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने...

Topics

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img