Wednesday, October 21, 2026
24.8 C
Bhopal

Covid-19 pandemic: महामारी को हुए 2 साल, WHO ने बताया कब तक खत्म हो जाएगा कोरोना

Corona Latest News March 2022: कोरोना केस लगातार कम हो रहे हैं। भारत में यह महामारी की तीसरी लहर थी, जो अब पूरी तरह कमजोर पड़ चुकी है। इसका असर जन-जीवन पर भी साफ देखा जा सकता है। अधिकांश राज्यों में स्कूल-कॉलेज खोल दिए गए हैं। बाजारों में भीड़ साफ देखी जा सकती है। इस बीच, 7 मार्च को कोरोना महामारी को 2 साल पूरे हो गए हैं। आज ही के दिन विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कोरोना को महामारी घोषित किया था। अब WHO का कहना है कि भारत समेत पूरी दुनिया में महामारी खत्म होने की कगार पर पहुंच चुकी है और सबकुछ ठीक रहा तो इस साल के मध्य तक दुनिया कोरोना मुक्त हो जाएगी। हालांकि इसके लिए जरूरी यह है कि लोग नियमों का पालन करें, कोरोना के नए वैरिएंट के खिलाफ दुनिया अलर्ट रहे और टीकाकरण का काम चलता रहे।

Corona Latest News March 2022: लापरवारी की गुंजाइश नहीं

मार्च 2020 में विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा महामारी घोषित करने की दो साल बाद अब भारत, ब्रिटेन और डेनमार्क जैसे कई देशों ने सभी प्रतिबंध हटा दिए हैं। कई अमेरिकी राज्यों ने भी मास्क और अन्य नियमों में ढील दे दी है। कुल मिलाकर महामारी की आधिकारिक शुरुआत के दो साल बाद कुछ देश अब कोविड के साथ जीने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि संभावित नए वेरिएंट और असमान टीकाकरण के कारण खतरा हमेशा बना रहेगा। इससे पहले अमेरिकी वैश्विक स्वास्थ्य शोधकर्ता क्रिस्टोफर मरे ने जनवरी के अंत में द लैंसेट मेडिकल जर्नल में ‘कोविड -19 जारी रहेगा लेकिन महामारी का अंत निकट है’ शीर्षक से एक आर्टिकल लिखा था। मरे ने दुनिया भर के कई राष्ट्रीय स्वास्थ्य अधिकारियों की आशाओं को अभिव्यक्त किया था।

वहीं, WHO ने कहा है कि इस साल के मध्य तक महामारी का ‘तीव्र स्वरूप’ समाप्त हो सकता है, लेकिन इसके लिए जरूरी है कि दुनिया के लगभग 70 प्रतिशत लोगों को टीका लगना जरूरी है। भारत दुनिया का वह देश है जहां दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है।

Hot this week

भोपाल: जेपी अस्पताल के तीन डॉक्टर वेतन और स्टाइपेंड न मिलने पर भूख हड़ताल पर बैठे, जूडा का समर्थन

​भोपाल: शहर के जयप्रकाश जिला चिकित्सालय (जेपी अस्पताल) में प्रशासनिक...

विदिशा में पुलिस स्मृति दिवस: शहीद 154 पुलिसकर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि

​विदिशा, 21 अक्टूबर: बुधवार को पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति...

Topics

भोपाल: जेपी अस्पताल के तीन डॉक्टर वेतन और स्टाइपेंड न मिलने पर भूख हड़ताल पर बैठे, जूडा का समर्थन

​भोपाल: शहर के जयप्रकाश जिला चिकित्सालय (जेपी अस्पताल) में प्रशासनिक...

विदिशा में पुलिस स्मृति दिवस: शहीद 154 पुलिसकर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि

​विदिशा, 21 अक्टूबर: बुधवार को पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img