Thursday, October 1, 2026
23.2 C
Bhopal

विदिशा: आरक्षक पर युवक को पीटने और अमानवीय कृत्य का आरोप, मामला दर्ज

​विदिशा। भैंस चोरी की शिकायत लेकर आए एक युवक के साथ पुलिसकर्मी द्वारा मारपीट और अमानवीय व्यवहार करने का गंभीर मामला सामने आया है। रायसेन जिले के संग्रामपुर निवासी पीड़ित उधम सिंह अहिरवार की शिकायत पर कोतवाली थाने में तैनात आरक्षक दीपक गुर्जर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।

​पीड़ित के अनुसार, सोमवार को वह अपनी चोरी हुई भैंसों की तलाश में विदिशा के पशु बाजार आया था। इसी दौरान डायल 112 पर तैनात आरक्षक दीपक गुर्जर से उसका विवाद हो गया। आरोप है कि आरक्षक उसे थाने ले गया, जहाँ उसके साथ बर्बरता से मारपीट की गई और अमानवीय कृत्य का प्रयास किया गया।

​गुरुवार को इस घटना के विरोध में अहिरवार समाज संघ के पदाधिकारियों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर दोषी पुलिसकर्मी पर सख्त कार्रवाई के लिए ज्ञापन सौंपा। मामले की गंभीरता को देखते हुए एडिशनल एसपी प्रशांत चौबे ने बताया कि आरोपी आरक्षक दीपक गुर्जर को तत्काल प्रभाव से थाने से हटा दिया गया है। आजाक्स (AJAKS) थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, नुक्कड़ नाटक और रैलियों से करेंगे जागरूक

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और फॅमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया...

खेत पर तार फेंसिंग को लेकर खूनी संघर्ष, ईंटों से हमला और फायरिंग; एक आरोपी गिरफ्तार

​मुरैना: ​पोरसा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ी की जोटई में...

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

Topics

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, नुक्कड़ नाटक और रैलियों से करेंगे जागरूक

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और फॅमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया...

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

रातीबड़ में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी मजदूर फरार

​भोपाल: ​रातीबड़ थाना इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में काम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img