Wednesday, August 12, 2026
25.1 C
Bhopal

गांधी मेडिकल कॉलेज: NSUI ने खोला मोर्चा, नर्सिंग कॉलेज में अवैध कब्जे और छात्राओं के उत्पीड़न का आरोप

भोपाल। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) ने गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (GMC) के नर्सिंग कॉलेज में गंभीर अनियमितताओं और छात्राओं के मानसिक उत्पीड़न का मामला उठाया है। संगठन ने इस संबंध में मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।

​NSUI के प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार और जिला अध्यक्ष अक्षय तोमर का आरोप है कि कॉलेज की प्रभारी प्रोफेसर एवं स्टाफ नर्स रजनी नायर ने लंबे समय से कॉलेज भवन के दो महत्वपूर्ण कमरों पर अवैध कब्जा कर रखा है। इन कमरों का उपयोग निजी काम के लिए होने के कारण छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। हालात इतने खराब हैं कि ‘पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष’ की कक्षाएं अब कॉलेज के बजाय हॉस्टल के मनोरंजन कक्ष (रिक्रिएशन रूम) में चलानी पड़ रही हैं।

​छात्राओं का कहना है कि मनोरंजन कक्ष में पढ़ाई का माहौल नहीं मिल पा रहा है, जिससे वे मानसिक तनाव में हैं। आरोप यह भी है कि प्रबंधन से शिकायत करने पर छात्राओं को आंतरिक परीक्षाओं में फेल करने और करियर बर्बाद करने की धमकियां दी जा रही हैं। NSUI ने चेतावनी दी है कि यदि अवैध कब्जे वाले कमरे जल्द खाली कराकर दोषियों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो संगठन उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

Hot this week

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...

वॉट्सऐप-टेलीग्राम ग्रुप पर टास्क और ट्रेडिंग का झांसा, 1.19 लाख की ठगी

​इंदौर: कनाड़िया इलाके में ऑनलाइन कमाई के चक्कर में एक...

शॉपिंग मार्ट की तिजोरी से 5.35 लाख रुपए पार, असिस्टेंट मैनेजर पर शक

​रतलाम: सैलाना बस स्टैंड स्थित एक बड़े शॉपिंग मार्ट...

Topics

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img