Friday, August 14, 2026
25.1 C
Bhopal

भोपाल: इंस्टाग्राम पर दोस्ती, लिव-इन में रखा और फिर वसूले 4 लाख; शादीशुदा निकला ‘आशिक’

भोपाल। छोला मंदिर थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती कर एक युवती को प्रेमजाल में फंसाने और ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने खुद को कुंवारा बताकर युवती के साथ चार साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहा और इस दौरान उसके निजी वीडियो बना लिए।

वीडियो वायरल करने की धमकी

पुलिस के अनुसार, पीड़िता (35) की पहचान 2022 में इंस्टाग्राम के जरिए अंकित अहिरवार से हुई थी। आरोपी ने विश्वास में लेकर युवती को लिव-इन में रहने के लिए राजी कर लिया। बाद में जब पीड़िता को पता चला कि अंकित पहले से शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं, तो उसने शादी का दबाव बनाया। इस पर आरोपी ने युवती के निजी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

परेशान होकर पुलिस की शरण ली

आरोपी की धमकियों से डरकर युवती ने उसे अलग-अलग किस्तों में करीब चार लाख रुपए दे दिए। पीड़िता ने बाद में दूसरी जगह शादी भी कर ली, लेकिन आरोपी उसे अब भी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। आखिरकार तंग आकर पीड़िता ने छोला मंदिर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

Hot this week

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

ईवी बस से जनविश्वास शिविर पहुंचे संभागायुक्त और कलेक्टर

​भोपाल ​मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत मुगालिया हाट में आयोजित...

10 लाख से अधिक के राशन गबन का मामला दर्ज

​भिंड: जिले के मिहोना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने...

फर्जी आईएएस बनकर डॉक्टर से 3 लाख ठगने वाला गिरफ्तार

​नरसिंहपुर:मैट्रिमोनियल साइट के जरिए खुद को आईएएस अधिकारी और...

इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का झांसा देकर रेप

इंदौर:सोशल मीडिया के जरिए हुई पहचान प्यार में बदली...

Topics

हमीदिया अस्पताल से भागा कैदी, 4 घंटे में गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल सेंट्रल जेल का एक विचाराधीन कैदी गुरुवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img