Saturday, October 3, 2026
33 C
Bhopal

भोपाल: इंस्टाग्राम पर दोस्ती, लिव-इन में रखा और फिर वसूले 4 लाख; शादीशुदा निकला ‘आशिक’

​भोपाल। छोला मंदिर थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती कर एक युवती को प्रेमजाल में फंसाने और ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने खुद को कुंवारा बताकर युवती के साथ चार साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहा और इस दौरान उसके निजी वीडियो बना लिए।

​वीडियो वायरल करने की धमकी

पुलिस के अनुसार, पीड़िता (35) की पहचान 2022 में इंस्टाग्राम के जरिए अंकित अहिरवार से हुई थी। आरोपी ने विश्वास में लेकर युवती को लिव-इन में रहने के लिए राजी कर लिया। बाद में जब पीड़िता को पता चला कि अंकित पहले से शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं, तो उसने शादी का दबाव बनाया। इस पर आरोपी ने युवती के निजी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

​परेशान होकर पुलिस की शरण ली

आरोपी की धमकियों से डरकर युवती ने उसे अलग-अलग किस्तों में करीब चार लाख रुपए दे दिए। पीड़िता ने बाद में दूसरी जगह शादी भी कर ली, लेकिन आरोपी उसे अब भी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। आखिरकार तंग आकर पीड़िता ने छोला मंदिर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

Hot this week

होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ाया पति, भड़की पत्नी ने की जमकर पिटाई

​जबलपुर: थाना गढ़ा क्षेत्र के शारदा चौक स्थित होटल बैलेंसिंग...

Topics

होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ाया पति, भड़की पत्नी ने की जमकर पिटाई

​जबलपुर: थाना गढ़ा क्षेत्र के शारदा चौक स्थित होटल बैलेंसिंग...

आयकर विभाग में ‘कौन बनेगा करपति’ का रोमांच: स्वच्छता अभियान के साथ हुआ भव्य समापन

​भोपाल: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आयकर विभाग के अधिकारियों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img