Friday, August 14, 2026
25.1 C
Bhopal

अस्वच्छता और सड़े आलू का इस्तेमाल, खाद्य विभाग ने बेकरी सील की

इंदौर। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शुक्रवार को शहर के विभिन्न बेक समोसा बनाने वाले प्रतिष्ठानों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की। इस दौरान छोटा बांगड़दा स्थित ‘आदित्य राज बेकरी’ में भारी अनियमितताएं मिलने पर उसे तुरंत बंद करवा दिया गया।

क्या मिली गड़बड़ी?

निरीक्षण में बेकरी के भीतर गंदगी का आलम था। टीम को वहां सड़ा हुआ आलू का मसाला मिला, जिसका इस्तेमाल समोसे बनाने में किया जा रहा था। इसके अलावा बिना लेबल वाली चटनी और सॉस का उपयोग होते पाया गया। प्रतिष्ठान के पास वैध लाइसेंस नहीं था और काम करने वाले कर्मचारियों के मेडिकल सर्टिफिकेट भी नहीं मिले। विभाग ने मौके पर ही करीब 300 बेक समोसे, सड़ा मसाला और अन्य दूषित सामग्री को नष्ट करवाया।

अन्य जगहों पर भी जांच

टीम ने स्कीम नंबर-103 स्थित ‘सुख सिस्टर बेकरी’ सहित अन्य प्रतिष्ठानों से भी बेक समोसा, क्रीम रोल और व्हिप क्रीम के नमूने लिए हैं, जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा गया है।

अपील: खाद्य विभाग ने नागरिकों से आग्रह किया है कि यदि कहीं गंदगी या मिलावट दिखे, तो तुरंत कलेक्टर हेल्पलाइन 0731-181 पर शिकायत करें।

Hot this week

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

ईवी बस से जनविश्वास शिविर पहुंचे संभागायुक्त और कलेक्टर

​भोपाल ​मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत मुगालिया हाट में आयोजित...

10 लाख से अधिक के राशन गबन का मामला दर्ज

​भिंड: जिले के मिहोना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने...

फर्जी आईएएस बनकर डॉक्टर से 3 लाख ठगने वाला गिरफ्तार

​नरसिंहपुर:मैट्रिमोनियल साइट के जरिए खुद को आईएएस अधिकारी और...

इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का झांसा देकर रेप

इंदौर:सोशल मीडिया के जरिए हुई पहचान प्यार में बदली...

Topics

हमीदिया अस्पताल से भागा कैदी, 4 घंटे में गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल सेंट्रल जेल का एक विचाराधीन कैदी गुरुवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img