Saturday, October 3, 2026
33 C
Bhopal

नाबालिग भतीजी को ब्लैकमेल कर दरिंदगी करने वाला चाचा गिरफ्तार

​शिवपुरी। जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक घिनौना मामला सामने आया है। कोतवाली थाना क्षेत्र में एक 28 वर्षीय युवक ने अपनी ही नाबालिग भतीजी को डरा-धमकाकर कई बार दुष्कर्म किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज 4 घंटे के भीतर आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है।

​क्या है पूरा मामला?

पीड़िता के अनुसार, आरोपी देवेंद्र कुशवाह (28) पिछले काफी समय से उसके साथ गलत काम कर रहा था। आरोपी ने पीड़िता की आपत्तिजनक तस्वीरें खींच ली थीं और उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करता रहा। आखिरी बार 25 मई को आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

​पुलिस की त्वरित कार्रवाई

गुरुवार को पीड़िता ने कोतवाली थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई। मामला बेहद गंभीर होने के कारण एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। कोतवाली टीआई रोहित दुबे की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सर्किट हाउस रोड से आरोपी देवेंद्र को धर दबोचा। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

Hot this week

होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ाया पति, भड़की पत्नी ने की जमकर पिटाई

​जबलपुर: थाना गढ़ा क्षेत्र के शारदा चौक स्थित होटल बैलेंसिंग...

Topics

होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ाया पति, भड़की पत्नी ने की जमकर पिटाई

​जबलपुर: थाना गढ़ा क्षेत्र के शारदा चौक स्थित होटल बैलेंसिंग...

आयकर विभाग में ‘कौन बनेगा करपति’ का रोमांच: स्वच्छता अभियान के साथ हुआ भव्य समापन

​भोपाल: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आयकर विभाग के अधिकारियों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img