Friday, August 14, 2026
26.1 C
Bhopal

नाबालिग भतीजी को ब्लैकमेल कर दरिंदगी करने वाला चाचा गिरफ्तार

शिवपुरी। जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक घिनौना मामला सामने आया है। कोतवाली थाना क्षेत्र में एक 28 वर्षीय युवक ने अपनी ही नाबालिग भतीजी को डरा-धमकाकर कई बार दुष्कर्म किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज 4 घंटे के भीतर आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला?

पीड़िता के अनुसार, आरोपी देवेंद्र कुशवाह (28) पिछले काफी समय से उसके साथ गलत काम कर रहा था। आरोपी ने पीड़िता की आपत्तिजनक तस्वीरें खींच ली थीं और उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करता रहा। आखिरी बार 25 मई को आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

गुरुवार को पीड़िता ने कोतवाली थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई। मामला बेहद गंभीर होने के कारण एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। कोतवाली टीआई रोहित दुबे की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सर्किट हाउस रोड से आरोपी देवेंद्र को धर दबोचा। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

Hot this week

फर्जी आईएएस बनकर डॉक्टर से 3 लाख ठगने वाला गिरफ्तार

​नरसिंहपुर:मैट्रिमोनियल साइट के जरिए खुद को आईएएस अधिकारी और...

इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का झांसा देकर रेप

इंदौर:सोशल मीडिया के जरिए हुई पहचान प्यार में बदली...

हमीदिया अस्पताल से भागा कैदी, 4 घंटे में गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल सेंट्रल जेल का एक विचाराधीन कैदी गुरुवार...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img