Thursday, August 13, 2026
23.1 C
Bhopal

परदेशीपुरा में सूने मकान को बनाया निशाना, लाखों के जेवर व नगदी पार

इंदौर। परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के नंदनगर में चोरों ने एक सूने मकान को अपना निशाना बनाते हुए लाखों रुपए के जेवरात और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। फरियादी ज्योति भट्ट ने पुलिस को बताया कि वे गुरुवार को परिवार के साथ बाहर गई थीं। शुक्रवार को जब वे लौटीं, तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और घर का सामान बिखरा पड़ा था।

​पीड़िता के अनुसार, अज्ञात बदमाश अलमारी से सोने की नथ, लटकन, टॉप्स, चांदी की करधनी, पायल, बिछिया और 35 हजार रुपए नगद चोरी कर ले गए। कुल चोरी गए माल की कीमत करीब दो लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Hot this week

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

Topics

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img