भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने भोपाल के महाराणा प्रताप मंडल स्थित आरोग्य वाटिका में पौध-रोपण किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान में सहभागिता की।
श्री देवड़ा ने कहा कि वृक्ष केवल हरियाली ही नहीं, बल्कि जीवन, ऊर्जा और भविष्य का आधार हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे प्रकृति संरक्षण को अपना दायित्व समझें और अधिक से अधिक पौधे लगाएं। उन्होंने कहा कि एक पौधा लगाना स्वच्छ वायु, जल संरक्षण और सुरक्षित भविष्य की दिशा में एक बड़ा संकल्प है। इस कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर, राज्यसभा प्रत्याशी श्री रजनीश अग्रवाल और महापौर श्रीमती मालती राय सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।




