Monday, September 28, 2026
23 C
Bhopal

भोपाल: पुलिस की तत्परता से बची व्यक्ति की जान, सीपीआर देकर बचाई सांसें

​भोपाल। पुलिस कमिश्नर कार्यालय परिसर में मानवता और कर्तव्य की एक मिसाल देखने को मिली। यहाँ अचानक दिल का दौरा पड़ने से एक व्यक्ति बेहोश होकर गिर पड़े। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने फुर्ती दिखाते हुए समय पर सीपीआर (CPR) दिया, जिससे उनकी जान बच गई।

​जानकारी के अनुसार, देवेंद्र सक्सेना नामक व्यक्ति कार्यालय परिसर में अचानक अचेत होकर गिर पड़े। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आरक्षक मुकेश साहू और रंजीत रघुवंशी ने बिना देरी किए उन्हें सीपीआर देना शुरू किया। पुलिसकर्मियों के इस प्रयास से करीब पांच मिनट के भीतर ही उनकी धड़कनें सामान्य होने लगीं।

​तत्काल मदद के लिए आरआई जयसिंह तोमर ने फौरन अपने वाहन से उन्हें अनंत हॉस्पिटल पहुँचाया। डॉक्टरों के अनुसार, यदि समय पर प्राथमिक उपचार और अस्पताल की सुविधा नहीं मिलती, तो स्थिति गंभीर हो सकती थी। पुलिस की इस तत्परता की अब हर ओर सराहना हो रही है।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img