Wednesday, August 12, 2026
24.1 C
Bhopal

दो सहेलियों की दोस्ती पर बवाल, घर में घुसकर मारपीट; 4 पर केस

इंदौर। द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में दो युवतियों की गहरी दोस्ती और साथ रहने की जिद उनके लिए मुसीबत बन गई है। इस मामले में एक युवती की शिकायत पर पुलिस ने उसके ही सहेली के परिजनों समेत चार लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने का केस दर्ज किया है।

क्या है पूरा मामला?

पीड़िता स्वाति ने पुलिस को बताया कि उसकी एक युवती से पिछले पांच सालों से गहरी दोस्ती है। दोनों साथ रहना चाहती हैं, लेकिन स्वाति की सहेली के परिजन इस रिश्ते के खिलाफ हैं। विवाद तब गहरा गया जब मार्च महीने में दोनों सहेलियां वैष्णो देवी, मथुरा, जम्मू-कश्मीर और हरिद्वार की यात्रा पर गईं। यात्रा से लौटने के बाद सहेली के परिजनों ने आपत्ति जताना शुरू कर दिया।

रात को घर में घुसकर किया हमला

आरोप है कि रविवार देर रात करीब 12:30 बजे सहेली के परिजन नितेश, उमेश, कृष्णा और नेहा स्वाति के घर पहुंचे। वहां पहुंचते ही उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया और स्वाति के साथ मारपीट की। घटना के बाद घबराई पीड़िता ने द्वारकापुरी थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ बलवा और मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...

वॉट्सऐप-टेलीग्राम ग्रुप पर टास्क और ट्रेडिंग का झांसा, 1.19 लाख की ठगी

​इंदौर: कनाड़िया इलाके में ऑनलाइन कमाई के चक्कर में एक...

शॉपिंग मार्ट की तिजोरी से 5.35 लाख रुपए पार, असिस्टेंट मैनेजर पर शक

​रतलाम: सैलाना बस स्टैंड स्थित एक बड़े शॉपिंग मार्ट...

Topics

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img