Monday, September 28, 2026
30.5 C
Bhopal

पटवारी बनकर बुजुर्ग दंपती को ठगा, सोने के जेवर लेकर फरार

​मऊगंज/नईगढ़ी। जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र के शिवराजपुर गांव में एक शातिर युवक ने खुद को पटवारी बताकर बुजुर्ग दंपती को लाखों का चूना लगा दिया। आरोपी ने बुजुर्गों को कोरोना सहायता राशि दिलाने का झांसा दिया और सोने के जेवर लेकर रफूचक्कर हो गया।

​क्या है मामला?

शिवराजपुर निवासी 72 वर्षीय भैयालाल द्विवेदी और उनकी पत्नी सावित्री देवी को शनिवार दोपहर एक युवक मिला, जिसने खुद को पटवारी बताया। आरोपी ने कहा कि कोरोना टीका लगवाने वाले बुजुर्गों को सरकार 56 हजार रुपए की सहायता राशि दे रही है। उसने कागजी कार्रवाई का बहाना बनाकर बुजुर्ग महिला से उनके सोने के टॉप्स, मंगलसूत्र और अंगूठी उतरवा ली।

​मौका मिलते ही हुआ फरार

आरोपी ने बुजुर्ग दंपती को पेन और पानी लेने के बहाने अलग-अलग कमरों में भेज दिया। दंपती के जाते ही ठग ने जेवर समेटे और अपनी बुलेट बाइक से फरार हो गया। दिल्ली से आए बेटे रमेश द्विवेदी की शिकायत पर नईगढ़ी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब गांव के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

​पुलिस की अपील: किसी भी अनजान व्यक्ति के बहकावे में न आएं और न ही अपने कीमती गहने या दस्तावेज किसी को सौंपें।

Hot this week

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

भोपाल में न्यूनतम वेतन को लेकर अस्थायी और आउटसोर्स कर्मचारियों का प्रदर्शन

​भोपाल: न्यूनतम वेतन की मांग को लेकर सोमवार सुबह 3...

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img