Wednesday, October 21, 2026
24.8 C
Bhopal

AshokNagar News: गर्भवती यात्री को हुई प्रसव पीड़ा, तो यात्रियों से भरी बस लेकर चालक पहुंच गया अस्पताल

 नईसराय से अशोकनगर के लिए आ रही एक बस में सवार गर्भवती महिला को अचानक प्रसव वेदना होने लगी, तो चालक ने सूझबूझ दिखाई। इसने गर्भवती महिला को बस स्टैंड पर नहीं उतारा और न ही, एंबुलेंस आने का इंतजार किया, बल्कि सीधे यात्रियों से भरी बस लेकर जिला अस्पताल पहुंच गया। यहां महिला का सुरक्षित प्रसव हुआ। इसने बच्ची को जन्म दिया है।जानकारी के अनुसार रुसल्ला निवासी पंकज सेन अपनी गर्भवती पत्नी लक्ष्मी के साथ बुधवार को दोपहर में बस में सवार हुए थे। वह अशोकनगर के लिए आ रहे थे। यहां उनकी पत्नी को डाक्टर से अपना चेकअप कराना था। पंकज ने बताया कि रास्ते में कुछ दूर ही बस चली, तभी लक्ष्मी को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। उसकी हालत बिगड़ रही थी, जिसके बाद हमने एंबुलेंस के लिए फोन किया, मगर वहां से उन्होंने पूछा कि किस जगह हो, तो हम सही स्थान नहीं बता पाए और कहा कि बस में सवार हैं। लक्ष्मी की हालत को देखते हुए हम सड़क पर एम्बुलेंस का इंतज़ार नहीं कर सकते थे। इसके बाद हमने दोबारा एंबुलेंस को काल की, तो लाइन ही व्यस्त आ रही थी। ऐसे में लक्ष्मी का स्वास्थ्य बिगड़ रहा, जिस पर बस के स्टाफ ने सहयोग किया।

बस चालक ब्रजेश जोशी ने कहा कि चलो सीधे अस्पताल ही चलते हैं। इतना कहकर उन्होंने बस की रफ़्तार बढ़ा दी। गाड़ी जब अशोक नगर पहुंची, तो चालक उसे बस स्टैंड ले जाने की बजाय सीधे जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। यहां अस्पताल परिसर में प्रसूता को उतारा, जिसके बाद लक्ष्मी सेन ने एक बच्ची को जन्म दिया। बस चालक की इस सहृदयता और सूझबूझ की तमाम यात्रियों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की।

Hot this week

भोपाल: जेपी अस्पताल के तीन डॉक्टर वेतन और स्टाइपेंड न मिलने पर भूख हड़ताल पर बैठे, जूडा का समर्थन

​भोपाल: शहर के जयप्रकाश जिला चिकित्सालय (जेपी अस्पताल) में प्रशासनिक...

विदिशा में पुलिस स्मृति दिवस: शहीद 154 पुलिसकर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि

​विदिशा, 21 अक्टूबर: बुधवार को पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति...

Topics

भोपाल: जेपी अस्पताल के तीन डॉक्टर वेतन और स्टाइपेंड न मिलने पर भूख हड़ताल पर बैठे, जूडा का समर्थन

​भोपाल: शहर के जयप्रकाश जिला चिकित्सालय (जेपी अस्पताल) में प्रशासनिक...

विदिशा में पुलिस स्मृति दिवस: शहीद 154 पुलिसकर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि

​विदिशा, 21 अक्टूबर: बुधवार को पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img