Tuesday, September 29, 2026
20.5 C
Bhopal

भोपाल: ड्यूटी से लौट रहे बाइक सवार सेल्समैन की सड़क हादसे में मौत, आरोपी चालक गिरफ्तार

​भोपाल। खजूरी थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 30 वर्षीय युवक की जान चली गई। मृतक की पहचान आमना खेड़ी निवासी नितेश यादव के रूप में हुई है।

​मिली जानकारी के अनुसार, नितेश भैंसा खेड़ी स्थित एक पेट्रोल पंप पर सेल्समैन था। बुधवार-गुरुवार की रात ड्यूटी खत्म कर वह बाइक से घर लौट रहा था। सुबह करीब 10:15 बजे खजूरी सड़क के पास एक टर्निंग पर सामने से आ रहे एक आयशर वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि नितेश की मौके पर ही मौत हो गई।

​हादसे के बाद आरोपी चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने उसे दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आयशर जब्त कर आरोपी पर मामला दर्ज कर लिया है। नितेश अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img