Thursday, June 18, 2026
37.5 C
Bhopal

पेंशन ऐप के झांसे में बुजुर्ग, 6.66 लाख की ऑनलाइन ठगी

इंदौर। तुकोगंज थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने बैंक ऑफ इंडिया के रिटायर्ड अधिकारी को अपना शिकार बनाया है। सिल्वर स्टड अपार्टमेंट निवासी 80 वर्षीय सत्यनारायण सराफ को फेसबुक पर ‘पेंशनर्स ऐप’ का एक विज्ञापन दिखा। ऐप डाउनलोड करते ही ठगों ने कैमरा और एसएमएस की अनुमति ले ली। ऐप में डेबिट कार्ड और सीवीवी (CVV) की जानकारी डालते ही बुजुर्ग के खाते से 6 लाख 66 हजार रुपए पार हो गए। इतना ही नहीं, ठगों ने उनका फेसबुक और ईमेल अकाउंट भी हैक कर लिया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खाते से गायब हुए 1.38 लाख

​वहीं, अन्नपूर्णा क्षेत्र में रहने वाले दीपक सोलंकी के एसबीआई खाते से अज्ञात लोगों ने 1 लाख 38 हजार रुपए निकाल लिए। दीपक को घटना का पता तब चला जब उन्होंने योनो ऐप पर अपना बैलेंस चेक किया। पुलिस ने बताया कि ठगों ने मई महीने में दो किस्तों में यह राशि निकाली है। पुलिस अब ट्रांजेक्शन डिटेल के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

सावधानी: किसी भी अनजान ऐप को डाउनलोड न करें और न ही बैंक की गोपनीय जानकारी (OTP, CVV) साझा करें।

Hot this week

भोपाल: ड्यूटी से लौट रहे बाइक सवार सेल्समैन की सड़क हादसे में मौत, आरोपी चालक गिरफ्तार

​भोपाल। खजूरी थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक...

मनुआभान टेकरी हत्याकांड: दोषियों को ‘अंतिम सांस तक’ जेल की सजा

​भोपाल: साल 2019 में राजधानी के चर्चित मनुआभान टेकरी...

भोपाल: अस्पताल से 6 साल का मासूम लापता, संदिग्ध हिरासत में

​भोपाल। ईदगाह हिल्स स्थित बाजपेयी नगर मल्टी का रहने...

किराये पर कार लेकर बेचने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश, करोड़ों की 20 गाड़ियां बरामद

भोपाल।राजधानी भोपाल की अरेरा हिल्स पुलिस ने एक ऐसे...

Topics

मनुआभान टेकरी हत्याकांड: दोषियों को ‘अंतिम सांस तक’ जेल की सजा

​भोपाल: साल 2019 में राजधानी के चर्चित मनुआभान टेकरी...

भोपाल: अस्पताल से 6 साल का मासूम लापता, संदिग्ध हिरासत में

​भोपाल। ईदगाह हिल्स स्थित बाजपेयी नगर मल्टी का रहने...

नर्मदा स्नान के लिए जा रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, घर में पसरा मातम

​भोपाल। सूखीसेवनिया थाना क्षेत्र स्थित भोपाल-इंदौर बाइपास पर मंगलवार...

मिसरोद पुलिस की कार्रवाई: 1.25 लाख के डोडा-चूरा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी की मिसरोद पुलिस ने मादक पदार्थों के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img