Tuesday, September 29, 2026
20.5 C
Bhopal

मनुआभान टेकरी हत्याकांड: दोषियों को ‘अंतिम सांस तक’ जेल की सजा

​भोपाल: साल 2019 में राजधानी के चर्चित मनुआभान टेकरी दुष्कर्म और हत्याकांड में अदालत ने बुधवार को बड़ा फैसला सुनाया। विशेष न्यायाधीश कुमुदिनी पटेल की अदालत ने मुख्य आरोपी अविनाश साहू और जस्टिन राज को दोषी करार देते हुए ‘शेष प्राकृतिक जीवन’ तक सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। दोनों दोषियों पर 8-8 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

​क्या था मामला?

30 अप्रैल 2019 को आठवीं कक्षा की एक छात्रा अपनी बुआ और उसके मित्र अविनाश के साथ मनुआभान टेकरी घूमने गई थी। वहां आरोपियों ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर पत्थर से सिर कुचलकर उसकी नृशंस हत्या कर दी थी। शव को 100 फीट गहरी खाई में छिपाकर आरोपी खुद उसे ढूंढने का नाटक करते रहे।

​सीबीआई की क्लीन चिट को अदालत ने नकारा

पुलिस की जांच के बाद राज्य सरकार ने मामले को सीबीआई को सौंपा था, लेकिन सीबीआई ने आरोपियों को क्लीन चिट देते हुए क्लोजर रिपोर्ट लगा दी थी। हालांकि, अदालत ने इस रिपोर्ट को सिरे से खारिज कर दिया और साक्ष्यों के आधार पर सुनवाई जारी रखी। अंततः डीएनए रिपोर्ट, मेडिकल साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर अदालत ने दोनों को दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनिश्चित की।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img