Monday, September 28, 2026
21.8 C
Bhopal

भोपाल: DPI के बाहर प्रदर्शन कर रहे दो कोचिंग शिक्षकों पर FIR, चयनित अभ्यर्थियों ने फिर उठाई जॉइनिंग की मांग

​भोपाल। राजधानी में लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) के बाहर लंबे समय से जॉइनिंग की मांग कर रहे ‘वर्ग-2’ के चयनित अभ्यर्थियों का आंदोलन अब तूल पकड़ता जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान शासकीय कार्य में बाधा डालने के आरोप में गोविंदपुरा पुलिस ने इंदौर के दो कोचिंग शिक्षक, दिनेश ठाकुर और राकेश काकोरिया पर FIR दर्ज की है। टीआई अवधेश सिंह तोमर के अनुसार, यह कार्रवाई डीपीआई कमिश्नर की शिकायत पर की गई है।

​अभ्यर्थियों का दर्द: “वादे से मुकरी सरकार”

धरने पर बैठे अभ्यर्थियों का कहना है कि वे पिछले 6 महीनों से अपनी नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि शिक्षा मंत्री ने नया सत्र शुरू होने पर जॉइनिंग का आश्वासन दिया था, लेकिन अब वे अपने वादे से मुकर गए हैं। कई अभ्यर्थी ऐसे हैं जो निजी नौकरियां छोड़ चुके हैं और आयु सीमा समाप्त होने के कारण भविष्य को लेकर भारी तनाव में हैं।

​भर्ती का गणित:

  • ​कुल पद: माध्यमिक शिक्षक भर्ती के 10,700 पदों पर प्रक्रिया शुरू हुई थी।
  • ​प्रतीक्षा में: दस्तावेज सत्यापन के बावजूद लगभग 4,000 चयनित अभ्यर्थी अब भी जॉइनिंग लेटर के इंतजार में हैं।
  • ​प्रदेशव्यापी आक्रोश: इस प्रदर्शन में छतरपुर, सीधी, सागर और बालाघाट सहित प्रदेशभर के सैकड़ों अभ्यर्थी शामिल हुए, जिनका कहना है कि जब तक नियुक्ति नहीं मिलेगी, संघर्ष जारी रहेगा।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img