Tuesday, September 29, 2026
20.5 C
Bhopal

भोपाल: विधवा से नशीला पदार्थ पिलाकर 4 साल तक दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी दी

​भोपाल। राजधानी के खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में एक विधवा महिला के साथ चार साल तक शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसके सहकर्मी राहुल मालवीय ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

​फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी

पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने नशीले पदार्थ के नशे में उसके साथ रेप किया और तब से लगातार ब्लैकमेल कर रहा था। हाल ही में जब महिला ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उसके अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए और पीड़िता के बच्चों व रिश्तेदारों को भी भेज दिए।

​परेशान होकर महिला ने बुधवार को खजूरी सड़क थाने में शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी नीरज वर्मा ने बताया कि आरोपी राहुल मालवीय के खिलाफ दुष्कर्म और आईटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img