Tuesday, August 11, 2026
24 C
Bhopal

‘लुटेरी दुल्हन’ का आतंक, 10 शादियां कर चुकी महिला पर पति से 5 लाख मांगने का आरोप

ग्वालियर। बिजौली थाना क्षेत्र के मुगुलपुरा निवासी एक युवक ने अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित राहुल जाटव का दावा है कि उसकी पत्नी एक शातिर ‘लुटेरी दुल्हन’ है, जो शादी के नाम पर लोगों को ठगती है।

शादी के एक महीने बाद ही जेवर लेकर फरार

राहुल ने बताया कि उसकी शादी 14 अप्रैल 2026 को शिवपुरी की राखी जाटव से हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पत्नी घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात लेकर गायब हो गई। पीड़ित का दावा है कि उसकी पत्नी अब तक करीब 10 शादियां कर चुकी है और सभी जगह से इसी तरह जेवर व नकदी लेकर भाग चुकी है।

5 लाख न देने पर झूठे केस की धमकी

राहुल के अनुसार, पत्नी अब उससे 5 लाख रुपये की मांग कर रही है। पैसे न देने पर उसे और उसके परिवार को झूठे केस (देह व्यापार जैसे गंभीर आरोप) में फंसाने और बदनाम करने की धमकी दी जा रही है। साथ ही, पत्नी द्वारा सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो डालकर उसे डराया जा रहा है।

पुलिस आरक्षक पर भी गंभीर आरोप

पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि शिवपुरी साइबर सेल का एक आरक्षक इस गिरोह की मदद कर रहा है। वह अपने पद का दुरुपयोग कर युवक की लोकेशन और निजी जानकारियां पत्नी तक पहुंचा रहा है।

​इस मामले में एसडीओपी बेहट मनीष यादव ने बताया कि शिकायत मिल गई है। बिजौली थाना पुलिस को पूरे मामले की बारीकी से जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।

Hot this week

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...

Topics

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img