Tuesday, September 29, 2026
20.5 C
Bhopal

‘लुटेरी दुल्हन’ का आतंक, 10 शादियां कर चुकी महिला पर पति से 5 लाख मांगने का आरोप

​ग्वालियर। बिजौली थाना क्षेत्र के मुगुलपुरा निवासी एक युवक ने अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित राहुल जाटव का दावा है कि उसकी पत्नी एक शातिर ‘लुटेरी दुल्हन’ है, जो शादी के नाम पर लोगों को ठगती है।

​शादी के एक महीने बाद ही जेवर लेकर फरार

राहुल ने बताया कि उसकी शादी 14 अप्रैल 2026 को शिवपुरी की राखी जाटव से हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पत्नी घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात लेकर गायब हो गई। पीड़ित का दावा है कि उसकी पत्नी अब तक करीब 10 शादियां कर चुकी है और सभी जगह से इसी तरह जेवर व नकदी लेकर भाग चुकी है।

​5 लाख न देने पर झूठे केस की धमकी

राहुल के अनुसार, पत्नी अब उससे 5 लाख रुपये की मांग कर रही है। पैसे न देने पर उसे और उसके परिवार को झूठे केस (देह व्यापार जैसे गंभीर आरोप) में फंसाने और बदनाम करने की धमकी दी जा रही है। साथ ही, पत्नी द्वारा सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो डालकर उसे डराया जा रहा है।

​पुलिस आरक्षक पर भी गंभीर आरोप

पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि शिवपुरी साइबर सेल का एक आरक्षक इस गिरोह की मदद कर रहा है। वह अपने पद का दुरुपयोग कर युवक की लोकेशन और निजी जानकारियां पत्नी तक पहुंचा रहा है।

​इस मामले में एसडीओपी बेहट मनीष यादव ने बताया कि शिकायत मिल गई है। बिजौली थाना पुलिस को पूरे मामले की बारीकी से जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img