Tuesday, September 29, 2026
23.7 C
Bhopal

सीमांकन और नामांतरण के बदले घूस मांग रही पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार

​ग्वालियर। लोकायुक्त पुलिस ने शुक्रवार को तानसेन तहसील के हल्का गूंधारा में पदस्थ महिला पटवारी रेखा शाक्य को 5,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी जमीन के सीमांकन और नामांतरण की फाइल आगे बढ़ाने के नाम पर किसान से कुल 15,000 रुपये की मांग कर रही थी।

​क्या था मामला?

सिरसौद निवासी किसान मंशाराम ने 16 जून को लोकायुक्त में शिकायत की थी कि पटवारी रेखा शाक्य उसकी बहन की जमीन के सीमांकन और पत्नी के नाम नामांतरण के लिए लगातार परेशान कर रही हैं। सत्यापन के दौरान पटवारी ने पहली किस्त के रूप में 3,500 रुपये पहले ही ले लिए थे।

​जाल बिछाकर पकड़ा

शुक्रवार को मुरार स्थित एक मकान में जैसे ही मंशाराम ने पटवारी को रिश्वत की दूसरी किस्त (5,000 रुपये) दी, सादे कपड़ों में तैनात लोकायुक्त टीम ने उसे दबोच लिया। हाथ केमिकल युक्त पानी से धुलवाने पर उनका रंग गुलाबी हो गया, जो रिश्वत लेने का पक्का सबूत बना। लोकायुक्त एसपी निरंजन शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img