Tuesday, August 11, 2026
26.4 C
Bhopal

जमीन के नाम पर दो भाइयों से 35 लाख की धोखाधड़ी, फर्जी एग्रीमेंट बनाकर की ठगी

ग्वालियर। ठाटीपुर थाना क्षेत्र में जमीन बेचने के नाम पर दो भाइयों से 35 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने किसी और की जमीन को अपनी बताकर सौदा किया और फर्जी एग्रीमेंट तैयार कर टोकन मनी हड़प ली।

क्या है पूरा मामला?

शिवहरे कॉलोनी निवासी पियूष और योगेश शिवहरे जमीन खरीदना चाहते थे। उनकी मुलाकात जितेंद्र बघेल और धर्मवीर बघेल से हुई, जिन्होंने उन्हें अड़ूपुरा में जमीन दिखाई। सौदा एक करोड़ रुपए में तय हुआ। इसके बाद सत्येंद्र तिवारी और गंगाराम गुर्जर नाम के दो अन्य लोग भी इसमें शामिल हो गए, जिन्होंने खुद को जमीन का मालिक बताया।

असली मालिक सामने आए तो खुली पोल

पियूष और योगेश ने आरोपियों के खातों में 35 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए और रजिस्ट्री की तैयारी शुरू की। इसी दौरान जमीन के असली मालिक सामने आ गए, जिन्होंने सौदा करने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद जब दस्तावेजों की जांच कराई गई, तो पता चला कि आरोपियों ने फर्जी फोटो और दस्तावेजों के जरिए एग्रीमेंट तैयार किया था।

​पुलिस ने पियूष और योगेश की शिकायत पर जितेंद्र बघेल, धर्मवीर बघेल, सत्येंद्र तिवारी और गंगाराम गुर्जर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Hot this week

दूध-घी में मिलावट पर खाद्य विभाग सख्त: प्रदेशभर में 2,234 सैंपल लिए, 3 अधिकारी निलंबित

​भोपाल: त्योहारों और आम दिनों में शुद्धता बनाए रखने के...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img