Tuesday, September 29, 2026
23.7 C
Bhopal

भोपाल: मंगेतर की साजिश से टूटी शादी, अपमान से आहत युवक ने की आत्महत्या

​भोपाल। राजधानी की रतनपुर कॉलोनी (करोंद) में एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहाँ 24 वर्षीय युवक लखन किरार ने टॉयलेट क्लीनर पीकर अपनी जान दे दी। युवक की मौत का कारण उसकी पूर्व मंगेतर द्वारा रची गई साजिश को बताया जा रहा है।

​क्या है पूरा मामला?

मृतक लखन 10 मई को शादी के बंधन में बंधने वाला था, लेकिन शादी से पांच दिन पहले उसकी पूर्व मंगेतर ने उसकी कुछ निजी तस्वीरें लड़की पक्ष को भेज दीं, जिससे रिश्ता टूट गया। परिजनों के अनुसार, शादी टूटने के बाद लखन तनाव में था। बाद में वही युवती उसे विदिशा ले गई और साथ रहने लगी, लेकिन कुछ दिन बाद ही उसने यह कहकर साथ छोड़ दिया कि उसने लखन को ‘सबक सिखाने’ के लिए ही उसकी शादी तुड़वाई थी।

​इलाज के दौरान गई जान

प्रेमिका के धोखे और बदनामी से आहत लखन ने गुरुवार देर रात घर में टॉयलेट क्लीनर पी लिया। अस्पताल में उपचार के दौरान शनिवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। निशातपुरा पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने युवती पर लखन को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img