Tuesday, August 11, 2026
24.4 C
Bhopal

भोपाल: अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, बैरागढ़-न्यू मार्केट में सख्ती

भोपाल। शहर में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने शनिवार को बड़ा अभियान चलाया। बैरागढ़ (संत हिरदाराम नगर) के अब्बास नगर में एसडीएम रवीशकुमार श्रीवास्तव की मौजूदगी में भारी पुलिस बल और नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।

बरसते पानी में पहुंची टीम

अब्बास नगर में मुख्य सड़क के दोनों ओर किए गए अवैध निर्माणों के कारण आए दिन ट्रैफिक जाम की समस्या हो रही थी। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे, तेज बारिश के बीच एसडीएम के नेतृत्व में अमला मौके पर पहुंचा और सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों को जमींदोज कर दिया। एसडीएम श्रीवास्तव ने स्पष्ट किया कि सरकारी जमीन पर किया गया हर अवैध निर्माण हटाया जाएगा।

शहरभर में अभियान तेज

एसडीएम ने बताया कि उन्होंने हाल ही में कार्यभार संभाला है और वे पूरे अनुभाग में ऐसे स्थानों की सूची तैयार कर रहे हैं जहां अतिक्रमण से आमजन को परेशानी हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी है कि लोग खुद अपना अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा प्रशासन कड़ी कार्रवाई करेगा।

​वहीं, शनिवार को नगर निगम की टीम ने न्यू मार्केट, 10 नंबर मार्केट और अन्य प्रमुख इलाकों में भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर सड़कें खाली कराईं। शहर में लगातार जारी इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

Hot this week

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...

दूध-घी में मिलावट पर खाद्य विभाग सख्त: प्रदेशभर में 2,234 सैंपल लिए, 3 अधिकारी निलंबित

​भोपाल: त्योहारों और आम दिनों में शुद्धता बनाए रखने के...

Topics

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img