Tuesday, August 11, 2026
24.4 C
Bhopal

भोपाल: दानिशकुंज में केंद्रीय अधिकारी के घर बड़ी चोरी, 5 लाख के जेवरात पार

भोपाल। राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र स्थित दानिशकुंज (डीके-1) में केंद्रीय गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी अरुण कुमार राय के सूने घर को चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने घर से करीब 5 लाख रुपये कीमत के जेवरात पार कर दिए।

​घटना के समय अधिकारी का परिवार उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर दर्शन के लिए गया था। शनिवार को परिवार जब वापस लौटा, तो घर का ताला टूटा हुआ था। हैरानी की बात यह है कि चोरों ने घर में रखे लैपटॉप और आईपैड जैसे कीमती गैजेट्स को हाथ तक नहीं लगाया, उनका पूरा ध्यान केवल जेवरातों पर था।

​सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध बाइक सवार दिखाई दिए हैं, जो देर रात करीब 3 से 5 बजे के बीच वारदात को अंजाम देते नजर आ रहे हैं। फिलहाल, कोलार पुलिस ने भाजपा नेत्री ममता राय के भतीजे विजय कुमार की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर फुटेज के आधार पर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Hot this week

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img