Tuesday, August 11, 2026
24 C
Bhopal

भोपाल: अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 82 करोड़ की जमीन मुक्त

भोपाल। शहर में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासन ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की। हुजूर एसडीएम विनोद सोनकिया के नेतृत्व में एक साथ 6 अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाकर निर्माण कार्य ध्वस्त कर दिए गए। ये सभी कॉलोनियां बिना अनुमति के विकसित की जा रही थीं।

इन कॉलोनियों पर हुई कार्रवाई:

प्रशासन की टीम ने कोलूखेड़ी, बरखेड़ी बज्याफत, सेमरी बज्याफत और जमोनिया छीर इलाके में बनी कॉलोनियों को निशाना बनाया। कार्रवाई के दौरान बाउंड्रीवॉल, गेट, और कच्ची सड़कें उखाड़ दी गईं।

  • कोलूखेड़ी: रिद्धि-सिद्धि, सपना कॉलोनी और राजेश सिंघानिया द्वारा काटी जा रही कॉलोनी (खसरा नं. 128)।
  • अन्य: बरखेड़ी बज्याफत की भूपति परिसर व राधा परिसर, सेमरी बज्याफत की विंध्या रैंबो फॉर्म्स और जमोनिया छीर स्थित श्रद्धा कॉलोनी।

82 करोड़ की जमीन कब्जे से मुक्त

अधिकारियों के अनुसार, इन अवैध कॉलोनियों का बाजार मूल्य करीब 82 करोड़ रुपए आंका गया है। इनमें से कई कॉलोनियां प्रभावशाली लोगों द्वारा काटी जा रही थीं। एसडीएम विनोद सोनकिया ने साफ कर दिया है कि अवैध कॉलोनियों को चिन्हित कर लिया गया है और आने वाले दिनों में यह अभियान और तेज किया जाएगा।

Hot this week

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img