Tuesday, September 29, 2026
28.1 C
Bhopal

भोपाल: अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 82 करोड़ की जमीन मुक्त

​भोपाल। शहर में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासन ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की। हुजूर एसडीएम विनोद सोनकिया के नेतृत्व में एक साथ 6 अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाकर निर्माण कार्य ध्वस्त कर दिए गए। ये सभी कॉलोनियां बिना अनुमति के विकसित की जा रही थीं।

​इन कॉलोनियों पर हुई कार्रवाई:

प्रशासन की टीम ने कोलूखेड़ी, बरखेड़ी बज्याफत, सेमरी बज्याफत और जमोनिया छीर इलाके में बनी कॉलोनियों को निशाना बनाया। कार्रवाई के दौरान बाउंड्रीवॉल, गेट, और कच्ची सड़कें उखाड़ दी गईं।

  • ​कोलूखेड़ी: रिद्धि-सिद्धि, सपना कॉलोनी और राजेश सिंघानिया द्वारा काटी जा रही कॉलोनी (खसरा नं. 128)।
  • ​अन्य: बरखेड़ी बज्याफत की भूपति परिसर व राधा परिसर, सेमरी बज्याफत की विंध्या रैंबो फॉर्म्स और जमोनिया छीर स्थित श्रद्धा कॉलोनी।

​82 करोड़ की जमीन कब्जे से मुक्त

अधिकारियों के अनुसार, इन अवैध कॉलोनियों का बाजार मूल्य करीब 82 करोड़ रुपए आंका गया है। इनमें से कई कॉलोनियां प्रभावशाली लोगों द्वारा काटी जा रही थीं। एसडीएम विनोद सोनकिया ने साफ कर दिया है कि अवैध कॉलोनियों को चिन्हित कर लिया गया है और आने वाले दिनों में यह अभियान और तेज किया जाएगा।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img