Wednesday, August 12, 2026
22.1 C
Bhopal

भावांतर योजना में 7 लाख का गबन, पूर्व समिति प्रबंधक पर FIR

अशोकनगर/चंदेरी। जिले के चंदेरी में भावांतर भुगतान योजना के नाम पर बड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। वर्ष 2018 में किसानों के फर्जी पंजीयन के जरिए 7 लाख रुपये के गबन के आरोप में पुलिस ने सेवा सहकारी समिति रामनगर के तत्कालीन सहायक समिति प्रबंधक योगेश शर्मा उर्फ डल्लू के खिलाफ केस दर्ज किया है।

क्या है मामला?

राज्य आपूर्ति निगम के जिला प्रबंधक अशोक सिंह राजपूत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी योगेश शर्मा ने अपने कार्यकाल के दौरान उड़द और सोयाबीन की फसल के लिए किसानों के फर्जी पंजीयन किए। इस धांधली के जरिए सरकारी योजना की राशि का अनुचित लाभ उठाकर 7 लाख रुपये का गबन किया गया।

जांच के बाद कार्रवाई

मामले की प्रारंभिक जांच में गबन के आरोप सही पाए गए। इसके बाद चंदेरी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और गबन की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वित्तीय दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है, जिसके बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

Topics

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...

वॉट्सऐप-टेलीग्राम ग्रुप पर टास्क और ट्रेडिंग का झांसा, 1.19 लाख की ठगी

​इंदौर: कनाड़िया इलाके में ऑनलाइन कमाई के चक्कर में एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img