Monday, October 12, 2026
24.4 C
Bhopal

भोपाल: व्यवसायिक लाइसेंस शुल्क खत्म करने की मांग, चेंबर ऑफ कॉमर्स ने कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन

​भोपाल। भोपाल में व्यापारियों से लिए जा रहे व्यवसायिक लाइसेंस शुल्क (कमर्शियल लाइसेंस फीस) का विरोध तेज हो गया है। गुरुवार को भोपाल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (BCCI) के प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन से मुलाकात कर इस शुल्क को पूरी तरह समाप्त करने की मांग की है।

​‘एक प्रदेश, दो कानून’ का आरोप

BCCI अध्यक्ष गोविंद गोयल ने बताया कि यह शुल्क प्रदेश के किसी अन्य नगर निगम में लागू नहीं है, सिर्फ भोपाल में ही लिया जा रहा है। प्रतिनिधिमंडल के संयोजक अनिल चुग ने कमिश्नर को याद दिलाया कि राज्य सरकार ने अप्रैल 2023 में ही इस शुल्क को पूरे प्रदेश में स्थगित कर दिया था, लेकिन भोपाल में यह अब भी जारी है। इसे व्यापारियों ने ‘एक प्रदेश-दो कानून’ जैसी विसंगति बताते हुए सरासर गलत करार दिया है।

​कमिश्नर ने दिया सकारात्मक आश्वासन

प्रतिनिधिमंडल की बात सुनने के बाद नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने मामले की पूरी फाइल और शासन के आदेशों की समीक्षा करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि वे दस्तावेजों को देखने के बाद इस समस्या के समाधान के लिए सकारात्मक कदम उठाएंगी। मुलाकात के दौरान चेंबर के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और सदस्य भी मौजूद रहे।

Hot this week

देहरादून से गिरफ्तार हुआ नशीले कफ सिरप का फरार आरोपी अभिषेक निगम, 20 हजार का था इनाम

​भोपाल: मध्यप्रदेश एसटीएफ (STF) ने नशीले कफ सिरप की अवैध...

Topics

मेट्रिमोनियल साइट पर हुई पहचान, शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म

​इंदौर। शहर में मैट्रिमोनियल साइट के जरिए दोस्ती कर...

श्रमोदय विद्यालय में भोजन में मिली मरी छिपकली, 13 बच्चों की तबीयत बिगड़ी

​भोपाल। मुगालिया छाप-नीलबड़ स्थित शासकीय श्रमोदय आवासीय विद्यालय के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img