Wednesday, August 12, 2026
24.9 C
Bhopal

भोपाल: व्यवसायिक लाइसेंस शुल्क खत्म करने की मांग, चेंबर ऑफ कॉमर्स ने कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। भोपाल में व्यापारियों से लिए जा रहे व्यवसायिक लाइसेंस शुल्क (कमर्शियल लाइसेंस फीस) का विरोध तेज हो गया है। गुरुवार को भोपाल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (BCCI) के प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन से मुलाकात कर इस शुल्क को पूरी तरह समाप्त करने की मांग की है।

‘एक प्रदेश, दो कानून’ का आरोप

BCCI अध्यक्ष गोविंद गोयल ने बताया कि यह शुल्क प्रदेश के किसी अन्य नगर निगम में लागू नहीं है, सिर्फ भोपाल में ही लिया जा रहा है। प्रतिनिधिमंडल के संयोजक अनिल चुग ने कमिश्नर को याद दिलाया कि राज्य सरकार ने अप्रैल 2023 में ही इस शुल्क को पूरे प्रदेश में स्थगित कर दिया था, लेकिन भोपाल में यह अब भी जारी है। इसे व्यापारियों ने ‘एक प्रदेश-दो कानून’ जैसी विसंगति बताते हुए सरासर गलत करार दिया है।

कमिश्नर ने दिया सकारात्मक आश्वासन

प्रतिनिधिमंडल की बात सुनने के बाद नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने मामले की पूरी फाइल और शासन के आदेशों की समीक्षा करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि वे दस्तावेजों को देखने के बाद इस समस्या के समाधान के लिए सकारात्मक कदम उठाएंगी। मुलाकात के दौरान चेंबर के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और सदस्य भी मौजूद रहे।

Hot this week

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...

Topics

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img