Wednesday, August 12, 2026
24.9 C
Bhopal

भोपाल: कोचिंग सेंटरों पर प्रशासन का कड़ा रुख, सुरक्षा में लापरवाही पर कार्रवाई

भोपाल। लखनऊ कोचिंग सेंटर हादसे के बाद भोपाल जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। गुरुवार को एमपी नगर इलाके में कोचिंग सेंटरों और हॉस्टल्स पर बड़ी कार्रवाई की गई। प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने कई सेंटरों का औचक निरीक्षण किया।

बेसमेंट में चल रही थी लाइब्रेरी

निरीक्षण के दौरान ‘आईवी लाइब्रेरी’ बेसमेंट में संचालित पाई गई, जो सुरक्षा नियमों के खिलाफ है। यहां न तो फायर सेफ्टी सिस्टम काम कर रहा था और न ही हवा के लिए एग्जिट वेंटिलेशन की व्यवस्था थी। लापरवाही पर पुलिस ने तुरंत लाइब्रेरी को सील कर दिया। वहीं, संजीवनी गर्ल्स हॉस्टल के किचन में भारी गंदगी और फंगस लगी सब्जियां मिलने पर नगर निगम को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

10 कोचिंग को नोटिस, 7 दिन का अल्टीमेटम

सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने पर नीट मेंटर, कौटिल्य एकेडमी, अनएकेडमी, फिजिक्स वाला और औरस एकेडमी सहित 10 प्रमुख कोचिंग सेंटरों और हॉस्टल्स को नोटिस जारी किए गए हैं। फायर अधिकारियों ने इन सभी संस्थानों को 7 दिनों के भीतर अग्निशमन और सुरक्षा संबंधी सभी नियम पूरे करने का कड़ा निर्देश दिया है। प्रशासन का कहना है कि छात्रों की सुरक्षा से समझौता करने वाले संस्थानों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Hot this week

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...

Topics

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img