इंदौर। तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहाँ एक सौतेले पिता ने घर में अकेली पाकर नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने जान से मारने की धमकी देकर पीड़िता को चुप रहने पर मजबूर कर रखा था।
एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह के अनुसार, घटना के समय किशोरी घर पर अकेली थी। आरोपी ने मौका पाकर उसके साथ गलत काम किया और उसे धमकी दी कि यदि उसने किसी को बताया, तो वह उसे और उसकी माँ को जान से मार देगा। डरी-सहमी पीड़िता लंबे समय तक चुप रही, लेकिन हिम्मत जुटाकर उसने पूरी आपबीती अपनी माँ को बताई।
बेटी की बात सुनकर परिजन तुरंत उसे लेकर थाने पहुँचे। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की गहन जाँच कर रही है।




