Wednesday, August 26, 2026
23.1 C
Bhopal

लकी ड्रॉ में इनाम का लालच देकर महिला से 1.85 लाख की ठगी, गिरफ्तारी का डर दिखाकर लूटा

ग्वालियर। थाटीपुर क्षेत्र में रहने वाली एक गृहिणी को लकी ड्रॉ में सोने और डायमंड ज्वेलरी जीतने का झांसा देकर साइबर ठगों ने 1.85 लाख रुपये की चपत लगा दी। शातिर ठगों ने पहले प्रोसेसिंग फीस के नाम पर रुपये ऐंठे और फिर ‘गलत खाते में पैसा भेजने’ का बहाना बनाकर गिरफ्तारी का डर दिखाकर महिला को ब्लैकमेल किया।

ऐसे फंसाया जाल में

थाटीपुर निवासी सपना सेंगर ने बताया कि 27 जून को उन्हें व्हाट्सएप पर एक अनजान नंबर से कॉल आया। कॉलर ने खुद को एक ऑनलाइन शॉपिंग ऐप का प्रतिनिधि बताकर लकी ड्रॉ में इनाम निकलने का झांसा दिया। इनाम पाने के लालच में आई महिला ने प्रोसेसिंग फीस के तौर पर पहले कुछ राशि ट्रांसफर की।

पुलिस के नाम से डराया

प्रोसेसिंग फीस लेने के बाद ठगों ने पैंतरा बदला और कहा कि पैसे गलत खाते में चले गए हैं, जो अवैध है। अब पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने आएगी। गिरफ्तारी के नाम से डरी महिला ने केस रफा-दफा करने के चक्कर में किस्तों में कुल 1 लाख 85 हजार 50 रुपये ठगों के खातों में डाल दिए। जब महिला के पास पैसे खत्म हो गए और ठग फिर भी रुपये मांगते रहे, तब उसे ठगी का अहसास हुआ।

पुलिस कर रही जाँच

पीड़िता ने इसकी शिकायत तुरंत साइबर हेल्पलाइन (1930) पर की। थाटीपुर थाना प्रभारी विपेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि मामले में धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस उन बैंक खातों और मोबाइल नंबरों को ट्रेस कर रही है, जिनके जरिए इस वारदात को अंजाम दिया गया।

Hot this week

मध्य प्रदेश: कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर आंदोलन की तैयारी, सरकार को अल्टीमेटम

​मध्य प्रदेश के अधिकारी-कर्मचारियों और पेंशनर्स ने सरकार के...

Topics

घर में अकेली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, दोनों आरोपी गिरफ्तार

उमरिया:जिले के नौरोजाबाद थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img