Saturday, October 10, 2026
21.3 C
Bhopal

भोपाल: 18 दिन जिंदगी से जंग हार गईं शैतान बाई, सड़क हादसे में गई जान

​बैरसिया। बैरसिया थाना क्षेत्र में करीब 18 दिन पहले हुए भीषण सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 48 वर्षीय शैतान बाई की मौत के बाद अब पुलिस आरोपी कार चालक पर दर्ज मामले में और भी गंभीर धाराएं जोड़ेगी।

​यह था मामला

नजीराबाद के बरसाना गांव निवासी शैतान बाई 19 जून को अपने मायके से दो भतीजों के साथ बाइक पर वापस घर लौट रही थीं। चंदा-सलोई मार्ग पर एक तेज रफ्तार आल्टो कार ने उनकी बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हुए थे, जिनमें शैतान बाई के सिर में गंभीर चोट आई थी।

​रविवार सुबह लंबे इलाज के बाद उन्होंने अंतिम सांस ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच जारी है।

Hot this week

भोपाल में अपराध के दो मामले: महिला को 5 दिन बंधक बनाकर रेप, तो 8 साल की बच्ची से बैड टच

​भोपाल: राजधानी भोपाल में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली दो...

भोपाल में लापता युवा वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला, 5 अक्टूबर से थे लापता

​भोपाल: शहर के जिला न्यायालय के युवा अधिवक्ता विशाल रमणानी...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img