Saturday, October 10, 2026
21.3 C
Bhopal

भोपाल: होटल में घुसकर बदमाशों का तांडव, तलवारों से युवक पर जानलेवा हमला

​भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र के बंगरसिया-भोजपुर रोड स्थित ‘जैन ब्रदर्स होटल’ में शनिवार रात करीब 10:45 बजे 10-15 हथियारबंद बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। तलवार, चाकू और हॉकी से लैस बदमाशों ने होटल में घुसकर चार युवकों पर हमला कर दिया। इस दौरान बीच-बचाव करने वाले होटल कर्मचारियों के साथ भी मारपीट की गई।

​क्या है मामला?

घायल लीलाधर कुशवाहा (24) ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ ड्यूटी से लौट रहे थे। रास्ते में बाइक सवार युवकों से मामूली विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी पीछा करते हुए होटल तक आ धमके। पीड़ित का आरोप है कि बदमाशों ने उसे होटल से बाहर घसीटकर गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों पर धारदार हथियारों से कई वार किए।

​पुलिस जांच में जुटी

घटना होटल के सीसीटीवी में कैद हो गई है। फुटेज में बदमाश बेखौफ हथियार लहराते हुए नजर आ रहे हैं। घटना में गंभीर रूप से घायल लीलाधर को एम्स (AIIMS) में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। मिसरोद थाना प्रभारी रतन सिंह परिहार ने बताया कि पुलिस फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान कर रही है। बयान दर्ज करने के बाद जल्द ही एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

Hot this week

भोपाल में अपराध के दो मामले: महिला को 5 दिन बंधक बनाकर रेप, तो 8 साल की बच्ची से बैड टच

​भोपाल: राजधानी भोपाल में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली दो...

भोपाल में लापता युवा वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला, 5 अक्टूबर से थे लापता

​भोपाल: शहर के जिला न्यायालय के युवा अधिवक्ता विशाल रमणानी...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img