Saturday, July 4, 2026
28.9 C
Bhopal

भोपाल में अब ई-रिक्शा के लिए तय होंगे रूट, जल्द सुधरेगी ट्रैफिक व्यवस्था

भोपाल। शहर में अनियंत्रित दौड़ रहे ई-रिक्शाओं पर लगाम लगाने और यात्रियों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। शहर में पंजीकृत 15 हजार से अधिक ई-रिक्शाओं के लिए अब रूट निर्धारित किए जाएंगे। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में लिए गए निर्णयों पर अमल शुरू हो गया है, जिन्हें अगले 15 दिनों में लागू करने का लक्ष्य रखा गया है।

अतिक्रमण हटेगा और सुधरेगा ट्रैफिक

प्रशासन के अनुसार, अब पुलिस, एसडीएम और नगर निगम मिलकर मुख्य मार्गों व फुटपाथों से अतिक्रमण हटाएंगे ताकि ई-रिक्शा संचालन सुव्यवस्थित हो सके। इसके अलावा शहर के 16 चिन्हित ‘ब्लैक स्पॉट’ में से 5 पर सुधार कार्य चल रहे हैं। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने आईएसबीटी और गोविंदपुरा समेत अन्य स्थानों पर लेफ्ट टर्न निर्माण के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

हेलमेट पहनने पर मिलेंगे रेस्टोरेंट कूपन

सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए अनोखी पहल की जा रही है। अब शहर के मल्टीप्लेक्स और सिनेप्लेक्स में हेलमेट के महत्व को बताने वाली लघु फिल्में दिखाई जाएंगी। इसके अलावा, जो वाहन चालक नियमों का पालन करते हुए हेलमेट पहनेंगे, उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए रेस्टोरेंट के कूपन दिए जाएंगे। सरकारी दफ्तरों में भी कर्मचारियों के लिए हेलमेट अनिवार्य कर दिया गया है।

Hot this week

एटीएम में कैश डालने वाली कंपनी के दो कर्मचारियों ने किया 40 लाख का गबन

​इंदौर। एटीएम मशीनों में नकदी जमा करने वाली कंपनी...

भोपाल में परिचितों ने ही युवक को बनाया शिकार, कार लूटकर हुए फरार

​भोपाल। राजधानी के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में दोस्ती के...

भोपाल में अपराधियों पर प्रशासनिक चाबुक: दो ‘जिला बदर’, एक पर थाने में हाजिरी अनिवार्य

​भोपाल। शहर की कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराधों...

भोपाल के पटेल नगर में हॉस्टल पर पथराव, इलाके में फैली दहशत

​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के पटेल नगर में शुक्रवार...

Topics

एटीएम में कैश डालने वाली कंपनी के दो कर्मचारियों ने किया 40 लाख का गबन

​इंदौर। एटीएम मशीनों में नकदी जमा करने वाली कंपनी...

भोपाल में परिचितों ने ही युवक को बनाया शिकार, कार लूटकर हुए फरार

​भोपाल। राजधानी के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में दोस्ती के...

भोपाल के पटेल नगर में हॉस्टल पर पथराव, इलाके में फैली दहशत

​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के पटेल नगर में शुक्रवार...

बैरसिया पुलिस की जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई, 4 गिरफ्तार; 7 बाइक और नकदी जब्त

​बैरसिया (भोपाल)। भोपाल देहात पुलिस ने जुआं-सट्टा के खिलाफ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img