Sunday, October 11, 2026
26.5 C
Bhopal

एटीएम में कैश डालने वाली कंपनी के दो कर्मचारियों ने किया 40 लाख का गबन

​इंदौर। एटीएम मशीनों में नकदी जमा करने वाली कंपनी के दो कर्मचारियों ने भरोसे का खून करते हुए 40 लाख रुपये का गबन कर दिया। आरोपियों ने यह रकम ऑनलाइन गेमिंग और आईपीएल सट्टे में उड़ा दी। लसूडिया थाना पुलिस ने कंपनी की शिकायत पर दोनों कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया है।

​छह महीने से चल रहा था खेल

एसीपी पराग सैनी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अभिषेक और दीपक के रूप में हुई है। ये कर्मचारी पिछले छह महीने से मौका पाकर कभी एक लाख तो कभी डेढ़ लाख रुपये एटीएम से निकालते रहे। कंपनी को जब कैश मिलान में गड़बड़ी का पता चला, तो मामले का खुलासा हुआ।

​गेमिंग में हार गए पूरी रकम

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने गबन किए गए पैसों को ऑनलाइन गेमिंग और आईपीएल सट्टे में लगाया, जहाँ वे पूरी रकम हार गए। पुलिस की छापेमारी के दौरान उनके पास से केवल 2 लाख रुपये ही बरामद हो सके हैं। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि उन्होंने किन-किन प्लेटफॉर्म पर पैसे लगाए थे। फिलहाल, दोनों से पूछताछ की जा रही है और उनके पुराने रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं।

Hot this week

भोपाल में अपराध के दो मामले: महिला को 5 दिन बंधक बनाकर रेप, तो 8 साल की बच्ची से बैड टच

​भोपाल: राजधानी भोपाल में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली दो...

भोपाल में लापता युवा वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला, 5 अक्टूबर से थे लापता

​भोपाल: शहर के जिला न्यायालय के युवा अधिवक्ता विशाल रमणानी...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img